कभी कभी बेहद मसालेदार फिल्मो में बड़े काम की चीजे मिल जाती है,ख़ास तौर से युवा फिल्मकार तो इनसे काफी कुछ सीख सकते हैं। कल रात विल्सन यिप की फिल्म ड्रैगन टाइगर गेट देखने का मौका मिला। इस मारधाड़ वाली फिल्म में एक सीन मुझे ख़ास तौर से पसंद आया। शिबुमी के दोनो साथी बेहद खतरनाक दुश्मन से लड़ते हुए बुरी तरह जख्मी हो चुके हैं। शिबुमी अपने गुरु के कहने पर एक खास मंदिर में प्रार्थना के लिए जाती है। मंदिर पर जाने के लिए कम से कम हजार सीढियों पर चढ़ना होगा। जैसे ही शिबुमी चढना शुरू करती है, वह एक बीज आ गिरता है। भविष्यवाणी होती है कि इस बीज को लेकर ऊपर मंदिर में पहुचना है। शिबुमी के बीज उठाते ही सीढियों से हजारो बीज गिरना शुरू हो जाते है। यहाँ निर्देशक की कल्पनाशीलता की तारीफ करनी होगी। जैसे ही बीज गिरने शुरू होते हैं, स्क्रीन असंख्य छोटे-छोटे ब्लोक्स में बंटने लगता है और हर ब्लाक में शिबुमी नजर आ रही है बीज उठाती हुई। जैसे तैसे घंटो की मेहनत के बाद शिबुमी सारे प्रेयिंग बीड्स लेकर मंदिर में पहुचती है। यज एक अजनबी उससे कहता है '' तुम एक बीज नीचे भूल आई हो और अब तुम्हे उसे हासिल करने के लिए यहाँ से कूदना होगा। अपने दोस्तों को बचाने के लिए शिबुमी हजार फीट ऊपर से कूद जाती है। तभी अचानक दृश्य बदलता है और शिबुमी नीचे बैठी हाथ में बीज लिए सोच रही है कि वो अचानक यहाँ कैसे आ गई। दरअसल ये सब कुछ खयालो में होता है, एक महागुरु उसके दोस्तों के जख्मो को ठीक करने से पहले शिबुमी का कडा इम्तेहान लेता है.

No comments:
Post a Comment