Thursday, April 25, 2013

चूहे बिल्ली का खेल-1

वासिल जाइत्सेव 
द्वितीय विश्व युद्ध के वक़्त बैटल ऑफ़ स्टेलिनग्रेड कई वजहों से काफी चर्चा में रही है। उस वक्त आमने सामने की लड़ाईया हुआ करती थी इसलिए दूर से मार करने वाले स्निपर शूटर्स की अच्छी खासी कद्र हुआ करती थी। अमेरिकन इतिहासकार विलियम क्रेग ने अपनी डायरी में स्निपर शूटर्स की एक रोचक कहानी लिखी, जिस पर कई साल बाद 2001 में एक भव्य फिल्म ' एनिमी एट  द गेट्स बनी। द्वितीय विश्व युद्ध की कई दबी छुपी कहानिया आज भी पढने और सुनने को मिलती है, इसमें कई नायक बने और कई खलनायकों ने गोली खाकर दम तोडा। बैटल ऑफ़ स्टेलिनग्रेड का जिक्र करते हुए विलियम क्रेग ने रेड आर्मी सोल्जर सोवियत स्निपर शूटर वासिल जाइत्सेव और जर्मन स्निपर शूटर मेजर इरविन किओङ्ग की आपसी लड़ाई के बारे में बताया है। वासिल बहुत तेज़ दिमाग शूटर था और उसने रुसी खेमे में ये भरोसा पैदा किया की शक्तिशाली जर्मनों से वे जंग जीत सकते हैं। उस वक्त स्निपर शूटर्स में अप्पसी जंग भी बहुत रोचक हुआ करती थी। दुश्मन कभी सामने नहीं आता था क्योकि वो कई मीटर दूर किसी कोने में छुपा अपनी टेलीस्कोपिक गन से टारगेट पर निशाना लगता था। वासिल ने यु तो कई स्निपर्स शूटर्स को मौत के घाट उतारा था लेकिन नाज़ी जर्मन इरविन को मारना कोई बच्चो का खेल नहीं था। वासिल जानता था कि इरविन जैसे बेस्ट तेज़ तर्रार शूटर को मारने के लिए जीवन भर का अनुभव चाहिए। उधर इरविन भी लगातार वासिल के बारे में सुनकर उसे मारने की योजना बना रहा था। इरविन ने अब तक दुश्मन की एक गोली भी न खाई थी इसलिए सोवियत खेमे में ये अफवाहे आम थी कि इरविन दीवारों के पार भी देख सकता है और उसे कैसे भी मारा नहीं जा सकता। ये तो तय था नाज़ी बमबारी से खंडहर बन चुके स्टेलिनग्रेड में दो बेहतर निशानेबाजो का मुकाबला देखने के लिए दोनों ओर की छावनियो के लोग बेताब थे। ये कब और कैसे शुरू होगा ये कोई नहीं जानता था। फिल्म निर्देशक जीन जेक्युस एन्युड ने  2001 में इन्ही असल किरदारों को लेकर एक बेहद शानदार युद्ध फिल्म का निर्माण किया.इरविन इसी ताक में था कि कैसे वासिल को मारा जाये। इसके लिए वह ये भी जानना चाहता था कि वासिल सोचता क्या है और इसके लिए उसे एक ऐसा आदमी चाहिए था जो दुश्मन के खेमे का हो। और जब वो नन्हे बच्चे साशा को देखता है तो उसे अपनी मुश्किल आसान होती दिखती है. साशा एक ऐसा बच्चा है जो दोनों ओर खाने पीने का सामान पहुचने का काम करता है। सुगंधित स्विट्ज़रलैंड की चाकलेट के लिए साशा अपने देश से गद्दारी करना कबूल  कर लेता है। 

No comments: